भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव किए गए हैं। रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने के बाद सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर की टीम में एंट्री हुई है।

Advertisement

सरफराज खान के टीम में सेलेक्ट होने से ना सिर्फ भारतीय फैंस खुश हैं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खुशी की लहर दौड़ चुकी है। पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक ने भी सरफराज के सेलेक्शन पर उन्हें बधाई दी है। सरफराज को टीम में शामिल किए जाने को लेकर काफी समय से मांग उठाई जा रही थी और आखिरकार ढेरों फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स की दुआ कबूल हो गई है।

Advertisement

इमाम ने सरफराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बधाई हो भाई, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।'

सरफराज को टीम में तो शामिल कर लिया गया है लेकिन क्या वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हमें दूसरे टेस्ट के टॉस के समय ही पता चल पाएगा क्योंकि सरफराज के अलावा रजत पाटीदार भी डेब्यू करने के दावेदार हैं।

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हैदराबाद में 28 रनों से मैच जीतकर किया है जिसके बाद वो भारत पर 1-0 की बढ़त बना चुके हैं। ऐसे में अब जडेजा और राहुल का टेस्ट टीम से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। विराट कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं है जिस वजह से विशाखापट्टनम टेस्ट मेजबानों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार