पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जब खेलते थे तो वो अपने खेल से सुर्खियां बटोरते थे लेकिन अब जब वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं तो अपने बयानों और बाहरी दुनिया में अपनी हरकतों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पाकिस्तान का ये पूर्व धाकड़ खिलाड़ी एक बार फिर से लाइमलाइट में है लेकिन वजह बिल्कुल अलग है और इस वजह के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर फटकार भी पड़ रही है।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी कॉमेडियन मोमिन साकिब को धक्का मार रहे हैं।दरअसल, मोमिन पाकिस्तान में शुरू हुई नई क्रिकेट लीग मेगा स्टार्स लीग में पहुंचे थे जहां वो अफरीदी के साथ नजर आते हैं। इस दौरान जब मोमिन अफरीदी की तरफ हाथ बढ़ाते हैं तो अफरीदी उन्हें धक्का मार देते हैं और इस धक्के से मोमिन दूर चले जाते हैं।

Advertisement

ऐसा अफरीदी ने मज़ाक में किया या सीरियस मूड में, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने अफरीदी पर सवाल दागने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, हो सकता है कि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही हो और अफरीदी ने मोमिन साकिब के साथ कोई मज़ाक किया हो।

वहीं, अगर मेगा स्टार्स लीग में अफरीदी के प्रदर्शन की बात करें तो इस लीग में भी ‘बूम-बूम’ अफरीदी का बल्ला गरज रहा है। 45 साल के अफरीदी ने करांची नाइट्स की तरफ से खेलते हुए सोमवार को बलोच वॉरियर्स के खिलाफ 7 गेदों में 20 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी इस छोटी मगर तेज़ पारी में दो छक्के और एक चौका देखने को मिला। इस दौरान अफरीदी ने एक छक्का तो खड़े-खड़े एक हाथ से ही लगा दिया। इतना ही नहीं इससे पहले ओपनिंग मैच में भी अफरीदी ने 30 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार