टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच ना तो पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छा रहा और ना ही पाकिस्तानी फैंस के लिए क्योंकि इस मैच में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा और दूसरी तरफ पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तानी फैन की इंग्लिश फैन के साथ लड़ाई भी हो गई।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी सपोर्टर एक अंग्रेज़ फैन से भिड़ गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि कई श्रीलंकाई सपोर्टर लड़ाई रोकने के लिए बीच में आ गए। जिस पाकिस्तानी फैन की बात हो रही है उसका नाम सऊद है और उस पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैंस को भड़काने और विरोधी सपोर्टर्स को 'बुली' करने का आरोप है।

Advertisement

ये वीडियो ऑस्ट्रेलियन इन्फ्लुएंसर जेक जीनिंग्स ने शेयर किया। जेनिंग्स ने एक्स पर लिखा, "बेवकूफी भरे खेल खेलो, बेवकूफी भरे इनाम जीतो। सीरियल ऑफेंडर। आईसीसी को स्टैंड लेने का समय आ गया है।" इस बीच, सऊद ने आरोप लगाया है कि इंग्लैंड का फैन सबसे पहले उनके पास आया और बदतमीज़ी की। उन्होंने दावा किया कि इंग्लिश सपोर्टर जेक के दोस्त थे और उन्होंने उन पर 'बीयर फेंकी' जिससे हाथापाई हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने मंगलवार को पल्लेकेले में 2 विकेट से रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान को टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। कैप्टन हैरी ब्रूक ने अपनी पहली सेंचुरी लगाई, जिससे इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला सुपर 8 मैच बारिश की वजह से धुल जाने के बाद, टीम को सिर्फ एक पॉइंट मिला और इंग्लैंड से हारने का मतलब है कि वो उसी पर अटके हुए हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक मैच बचा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार