रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का इंग्लैंड का दौरा काफी शानदार रहा। टीम इंडिया ने टी20 और एकदिवसीय दोनों सीरीज में मेजबान टीम इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इस हफ्ते की शुरुआत में, पाकिस्तान के एक फैन ने याद किया कि कैसे इंग्लैंड में उसे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से मिलने का मौका मिला, जब दोनों लंदन के एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए पहुंचे थे।

Advertisement

रोहित और सूर्यकुमार यादव के साथ खींची फोटो: पाकिस्तानी फैन ने रोहित और सूर्यकुमार यादव के साथ वीडियो शूट किया और फोटो भी क्लिक की। paktv.tv के साथ इंटरव्यू में अहमद ने रोहित के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया है। अहमद ने कहा, 'मैं अपने दोस्त के साथ लंदन में था। मेरे दोस्त का जानने वाला होटल का मैनेजर है जिसने हमें डिनर पर इनवाइट किया हुआ था।'

Advertisement

रोहित शर्मा को देखकर नहीं हुआ यकीन: फैन ने कहा, 'मुझे तो आइडिया तक नहीं था कि हम रोहित शर्मा से मिलेंगे। हम डिनर कर रहे थे गपशप लग रहे थे। फिर अचानक होटल में एक लड़के ने हमें बताया कि रोहित शर्मा और इंडियन टीम के कुछ लोग यहां खाना खाने के लिए आ रहे हैं। हमें पहले लगा शायद मजाक कर रहे हैं या क्या बात है।'

10-15 मिनट तक चली बातचीत: हमनें उनके साथ काफी अच्छा टाइम बिताया उनके साथ बातचीत की वीडियो शूट किया। कम से कम 10-15 मिनट उनके साथ बातचीत की थी। हंसी-मजाक होता रहा। वो बहुत अच्छे नेचर हैं उनके साथ अच्छा टाइम व्यतीत हुआ। उन्होंने हमारे साथ दोस्तों की तरह व्यवहार किया।

Advertisement

विराट कोहली को लेकर भी हुई बातचीत: फैन ने कहा, 'मैंने उन्हें बताया था कि हम पाकिस्तान से हैं। हमारे देश में आपको लोग बहुत पसंद करते हैं। मैंने रोहित को ये भी बताया था कि उनका और विराट कोहली का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने बोला कि वो मेरा Hi बोल देंगे विराट को। उन्होंने मुझसे कहा कि विराट का सेशन था इस वजह से वो हमारे साथ नहीं आया।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार