भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर दुबई पहुंचे हुए हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से हुई। अख्तर ने इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो अभिषेक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

Advertisement

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टी-20 में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और अपने छोटे से टी-20 करियर में दो शतक जड़ दिए हैं। अब तक अभिषेक ने 17 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33.43 की औसत और 193.84 की स्ट्राइक रेट से 535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

Advertisement

शोएब ने खिलाड़ी की तारीफ की और कहा कि उन्हें खुशी है कि वो इस युग में पैदा नहीं हुए। अख्तर ने वीडियो में कहा, "मुझे खुशी है कि मैं इस युग में पैदा नहीं हुआ और इसका कारण ये युवा खिलाड़ी है। उसने शतक बनाया और ये कमाल का था। मैं उसे सलाह दूंगा कि वो अपनी ताकत न छोड़े और ऐसे लोगों से दोस्ती करे जो उससे बेहतर हैं। उसके आगे एक शानदार जीवन है। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं। आगे बढ़ो और सारे रिकॉर्ड तोड़ो। वो भारत का उभरता सितारा है। उसे देखते रहो।"

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा पिछले सीज़न की तरह इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के 18वें सीजन के लिए रिटेन किया है। ऐसे में अभिषेक और ट्रैविस हेड की जोड़ी एक बार फिर से विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित होने वाली है और इस बार ये जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में रहने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार