T20 World Cup 2021: यूएई में खेले जाने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने अपनी 18 सदस्यीय टीम में दिग्गज शोएब मलिक और 2017 चैपिंयंस ट्रॉफी के विजेता कप्तान सरफराज अहमद को जगह नहीं दी है। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।

Advertisement

टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद हफीज, शाहीन अफरीदी, हारिश रऊफ, आसिफ अली, आजम खान, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम और शोएब मकसूद।

Advertisement

रिजर्व खिलाड़ीः  उस्मान कादिर, फखर जमान और शहनवाज दानी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। यही वजह है कि पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आजम खान को टीम में चुना गया है। आजम खान के अलावा इमाद वसीम भी टी20 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं सरफराज अहमद और शोएब मलिक को टीम में जगह ना देना एक बड़ा फैसला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार