Pakistan vs England 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया। पाकिस्तान ने पहली पारी में सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें से छह खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा रन दिए।

Advertisement

नसीम शाह (2-157), ,सईम अयूब (2-101), आमेर जमाल (1-126), शाहीन अफरीदी (1-120), आगा सलमान (1-118) और अबरार अहमद (0-174) ने पहली पारी में 100 से ज्यादा रन लुटाई। सिर्फ सऊद शकील ने दो ओवर में 14 रन दिए। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक पारी में छह गेंदबाजों ने 100 या उससे ज्यादा रन दिए हैं। 

Advertisement

इससे पहले साल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ बुलावायो में खेले गए टेस्ट में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऐसा किया था।

इंग्लैंड ने पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 823 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने  267 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी।  इंग्लैंड के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक ने टेस्ट का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक बनाया और 322 गेंदों में 317 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपना छठा दोहरा शतक जड़ते हुए 262 रन बनाए। 

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इस मुकाबले की पहली पारी में कुल 1379 रन बने, जो टेस्ट इतिहास में एक पारी में दो टीमों द्वारा मिलाकर बनाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार