18 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित कर दी गई है। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप का सफर तय करने वाली है। 

Advertisement

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा वर्ल्ड कप की टीम में अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

ओपनर आबिद अली और युवा तेज गेंदबाज मुहम्मद हुसैन को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की इस वर्ल्ड कप की टीम के वो 11 खिलाड़ी शामिल हैं जो चैपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। 

इसके साथ - साथ आपको बता दें कि अशिफ अली और मोहम्मद आमिर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है।

इसके साथ - साथ पाकिस्तान के सिलेक्टटर इंजमाम उल हक ने कहा कि 23 मई तक पाकिस्तान की वर्ल्ड कप की टीम में बदलाव भी कर सकते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

Advertisement

सरफराज अहमद (c), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शादाब खान, शोएब मलिक, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हसन अली, आबिद अली, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, जुनैद खान, मुहम्मद हुसैन, हरीश सोहेल

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार