क्रिकेट के मैदान से एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैल जफर खान की लाइव मैच में मौत हो गई है। जुनैद एडिलेड के कॉनकॉर्डिया कॉलेज में क्रिकेट मैच खेल रहे थे लेकिन अत्यधिक गर्मी के चलते वो मैदान पर गिर गए और बाद में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से क्रिकेट प्रेमी काफी दुखी है।

Advertisement

news.com.au की रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद खान 40 वर्ष की उम्र में पिछले शनिवार को प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ मैच में ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 40 ओवर तक फील्डिंग करने और सात ओवर तक बल्लेबाजी करने के बाद, खान ऑस्ट्रेलियाई सेंट्रल डेलाइट टाइम (ACDT) के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास गिर पड़े।

Advertisement

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में अत्यधिक गर्मी की स्थिति बनी हुई है और मौसम विज्ञान ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, उस समय यहां का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। एडिलेड टर्फ क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, यदि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है तो खेल रद्द कर दिए जाते हैं।

खान के क्लब ने एक बयान में कहा, "ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के एक महत्वपूर्ण सदस्य के निधन से हम बहुत दुखी हैं, जो आज कॉनकॉर्डिया कॉलेज ओवल में खेलते समय दुखद रूप से बीमार हो गए। पैरामेडिक्स के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, वो दुर्भाग्य से बच नहीं पाए। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ हैं।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये पता चला है कि जुनैद ने रोज़ा भी रखा हुआ था और वो भूखे रहकर गर्मी में खेल रहे थे। आपको बता दें कि जुनैद खान कथित तौर पर आईटी उद्योग में काम करने के लिए 2013 में पाकिस्तान से एडिलेड चले गए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार