पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)  द्वारा 2 मैच का बैन लगाया गया है। एशिया कप 2025 के दौरान आईसीसी आचार संहिता के कई उल्लंघन के बाद 24 महीने की अंदर में 4 डिमेरिट पॉइंट जमा होने के यह फैसला लिया गया है।

Advertisement

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एशिया कप में ही आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत और 2 डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

रऊफ ने एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान अपने हावभाव और इशारों के कारण कई बार विवाद खड़ा किया, खासकर भारत के खिलाफ हुए मुकाबलों में । 
आईसीसी ने पुष्टि की कि रऊफ को भारत-पाकिस्तान के बीच 14 और 28 सितंबर को हुए मुकाबलों  के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में "खेल की साख को ठेस पहुँचाने वाले आचरण" (अनुच्छेद 2.21) का दोषी पाया गया है।

अब 4 डिमेरिट पॉइंट मिलने के बाद वह 4 और  6 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। 

इसके अलावा पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान को एक आधिकारिक चेतावनीऔर एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है।

अर्शदीप सिंह को अनुच्छेद 2.6 के कथित उल्लंघन से बरी कर दिया गया, जो अशोभनीय या आपत्तिजनक इशारों के उपयोग से संबंधित है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने उन्हें निर्दोष पाया। वहीं 28 सितंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाजजसप्रीत बुमराह ने अनुच्छेद 2.21 के तहत लगे आरोप को स्वीकार किया, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही। उन्हें एक आधिकारिक चेतावनी तथा एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं, तो खिलाड़ी को एक टेस्ट मैच या दो वनडे या टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बैन किया जा सकता है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार