Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद (Khurram Shahzad) ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में खास रिकॉर्ड बना दिया। शहजाद ने पहली पारी में 90 रन देकर 6 विकेट अपने खाते मे डाले। उन्होंने शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन,मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है जब उन्होंने पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

शहजाद बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच की पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। 2003 में शोएब अख्तर ने पेशावर में 50 रन देकर 6 विकेट औऱ 2002 में वकार यूनिस ने ढाका में 55 रन देकर 6 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

इसके अलावा वह पाकिस्तान के 12वें तेज गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने घरेलू टेस्ट मैच की एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। 

शहजाद की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तानी टीम पहली पारी में बांग्लादेश को 262 रन पर ऑलआउट करने में सफल रही और पहली पारी में 12 रन की बढ़त हासिल की। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि रावलपिंडी में ही खेले गए पहले टेस्ट मैच में शहजाद ने दो विकेट हासिल किए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार