लाहौर, 27 मई| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने 2006 में भारत के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट मैच को एक बार फिर से याद किया है, जिसमें इरफान पठान ने हैट्रिक ली थी। मुल्तान और फैसलाबाद में खेले गए पहले दो मैच ड्रॉ रहे थे और तीसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में 29 जनवरी से एक फरवरी तक खेला जाना था।

Advertisement

आसिफ ने पाकिस्तानी शो द बर्गर्ज में कहा, "अगर आपको याद हो तो साल 2006 में भारत की टीम पाकिस्तान आई थी। उनके पास काफी मजबूत बल्लेबाजी थी। राहुल द्रविड़ काफी रन बना रहे थे, वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में हमें काफी धोया था। फैसलाबाद टेस्ट में दोनों टीमों ने 600 रन बनाए थे। हम उनकी बल्लेबाजी गहराई को लेकर चिंतित थे। महेंद्र सिंह धोनी नंबर या आठ पर बल्लेबाजी करते थे।"

Advertisement

तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 245 रन पर आउट हो गई थी।

आसिफ ने कहा, " जब मैच शुरू हुआ तो इरफान पठान ने पहले ही ओवर में हैट्रिक ले ली थी। इससे हमारा मनोबल गिर गया था। निचले क्रम में कामरान अकमल ने शतक लगाया था। हमने करीब 240 रन बनाए थे।"

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 599 रन बनाए और भारत को 265 रन पर आलआउट करके 341 रन से मैच जीत लिया था।

पूर्व तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि मैच के दौरान उनके टीम साथी शोएब अख्तर की तेज गेंदों ने एक बार सचिन तेंदुलकर को इतना डरा दिया था कि उनके बाउंसर्स को देख सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "जब मैच शुरू हुआ था तो मैं उस दौरान स्क्वॉयर लेग पर खड़ा था और शोएब अख्तर लगातार तेज गेंदबाजी कर रहे थे। इस बीच मैंने देखा कि एक दो बाउंसर्स पर सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं।"

आसिफ ने कहा, " भारतीय टीम बैकफुट पर थी और ऐसे में हमने हार के जबड़े से जीत छीन ली थी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार