पाकिस्तान सुपर लीग के नौवें सीज़न की शुरुआत के साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए एक और खुशखबरी भी आई है। भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से नसीम शाह क्रिकेट से दूर थे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने लंबी छुट्टी के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार वापसी की है।

Advertisement

21 वर्षीय नसीम शाह चोट के चलते पाकिस्तान के लिए वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे और उनकी कमी उस टूर्नामेंट साफ खलती दिखी थी। नसीम इस पीएसएल सीजन के पहले दो मैचों में उसी पुरानी लय में नजर आए हैं। उन्होंने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ इस्लामाबाद यूनाइटेड के सीज़न के पहले मैच में भी भाग लिया था। नसीम ने उस हाई स्कोरिंग मैच में अपने चार ओवरों में 36 रन देकर एक विकेट चटकाया था और मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ दूसरे मुकाबले में तो उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पुराने नसीम शाह की झलक दिखा दी। नसीम ने इस मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 27 रन दिए और दो विकेट लिए।

Advertisement

नसीम शाह ने मुल्तान की पारी के पहले ही ओवर में डेविड मलान को बोल्ड करके अपनी टीम को पहला विकेट दिला दिया। नसीम शाह की इस इनस्विंगर गेंद को मलान बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से होकर मिडिल स्टंप पर जा लगी। बोल्ड होने के बाद मलान के भी होश उड़ चुके थे जबकि नसीम शाह का जश्न देखने लायक था। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के 5वें मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्लामाबाद की टीम 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जवाब में मुल्तान ने 19.5 ओवर में 145 रन बनाकर मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार