पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आठवें संस्करण के तीसरे मैच में मुल्तान सुल्तांस ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज तो सुर्खियां नहीं बटोर पाए लेकिन जब ग्लैडिएटर्स के लिए नसीम शाह बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने एक अलग वजह से लाइमलाइट बटोर ली।

Advertisement

इस मैच में नसीम शाह जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने गलत हेलमेट पहना हुआ था, जिसके कारण गेंदबाज पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने जुर्माना लगाया था। नसीम पर खेल के दौरान गलत हेलमेट पहनने के लिए मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। नसीम ने मैच में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) की फ्रेंचाइजी कोमिला विक्टोरियंस का हेलमेट पहना हुआ था जबकि वो खेल पाकिस्तान सुपर लीग में रहे थे। 

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग के लिए खेलने से पहले वो बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडिएटर्स की पूरी टीम सिर्फ 110 रन ही बना पाई जबकि इस मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की टीम ने 13.3 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

सुल्तांस के लिए गेंदबाज इहसानुल्लाह ने पांच विकेट लिए जबकि राइली रूसो ने 78 रनों की शानदार पारी खेली। रूसो ने 33 गेंदों पर पीएसएल में अपना आठवां अर्द्धशतक बनाया। उन्होंने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए। रूसो से पहले गेंद से कमाल दिखाने वाले इहसानुल्लाह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इहसानुल्लाह ने अपने चार ओवरों में 12 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार