20 जुलाई,(CRICKETNMORE)। फखर जमान के नाबाद दोहरे शतक की बदौलक पाकिस्तान ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे की टीम को जीत के लिए 400 रन का टारगेट दिया है।पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 399 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यह वनडे में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर है। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

 
Advertisement

इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एशिया कप के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए थे। 

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी ने मिलकर बेहतरीन शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 304 रन जोड़े। जो कि पहले विकेट के लिए सबसे बडा साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

फखर ने 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनके अलावा इमाम उलल हक ने 122 गेंदों में 113 रन की पारी खेली। वहीं आसिफ अली ने 22 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 50 रन बनाए।

जिम्बाव्बे के लिए एकमात्र विकेट वेलिंग्टन मासाकाद्जा ने हासिल किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार