पाकिस्तान के खिलाफ जमैका के सबीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए 329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतसीर वेस्टइंडीज की टीम न चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी जीत से 280 रन दूर है। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (नाबाद 17) और नाइटवॉचमैन अल्जारी जोसेफ (नाबाद 8) नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम चौथे दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 39 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन शाहीन अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पूरी वेस्टइंडीज टीम 150 रनों पर ही ढेर हो गई। 

अफरीदी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

पहली पारी में मिली 152 रनों की बढ़त के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 27.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके चलते वेस्टइंडीज को 329 रनों का लक्ष्य मिला। बता दें कि जमैका के मैदान पर कभी किसी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया है। 

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के लिए क्रैग ब्रैथवेट और कीरन पॉवेल ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े, लेकिन अफदीरी ने डायरेक्ट थ्रो से पॉवेल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

Advertisement

टॉस जीततकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने फवाद आलम (नाबाद 124) और बाबर आजम (75) के दम पर पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान 302 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार