पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर मौका मिला तो वे भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना चाहेंगे। अबरार का यह बयान एक पाकिस्तानी यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार स्पिनर अबरार अहमद ने अपने हालिया बयान से क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन से बॉक्सिंग करना चाहते हैं। यह बयान उन्होंने एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान दिया, जहां उनसे पूछा गया था कि किस खिलाड़ी से वे रिंग में उतरकर मुक्केबाज़ी करना चाहेंगे। इस सवाल पर अबरार ने जवाब दिया, “मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और सामने शिखर धवन हों।”

Advertisement

VIDEO:

धवन ने साल 2025 की शुरुआत में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ जुबानी जंग के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा, उन्होंने ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025’ टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के खिलाफ मैच खेलने से भी इंकार कर दिया था, जिसमें अफरीदी जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

शिखर धवन ने अक्टूबर 2010 से दिसंबर 2022 तक टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 40.6 की औसत से 2315, वनडे में 44.1 की औसत से 6793 और टी20 में 27.9 की औसत से 1759 रन बनाए। धवन ने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तान के खिलाफ भी कई यादगार पारियां खेलीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अबरार अहमद ने दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 10 टेस्ट, 11 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 46, 18 और 29 विकेट झटके हैं। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2025 में अबरार ने सात मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे और फाइनल में भारत के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार