21 सितंबर। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है। हसन अली चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम के ऐलान से पहले संभावित 20 खिलाड़ियों की टीम का भी ऐलान किया गया था। 

Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को कराची में खेला जाएगा।

Advertisement

श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने वाली है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैच कराची में खेले जाएंगे तो वहीं टी-20 मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम

सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम (उप कप्तान), आबिद अली, आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहैल, मोहम्मद हसनैन, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान शेनवाली, वहाव रियाज

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार