PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के 19वें मैच का नतीजा कुछ भी हो लेकिन ये मैच हसन अली की करिश्माई फील्डिंग के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन लगा दिए।

Advertisement

कराची के कप्तान इमाद वसीम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस मैच में भी इस्लामाबाद के गेंदबाजों की कुटाई की और अंत तक नाबाद रहते हुए 54 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। कराची की पारी के 18वें ओवर तक इमाद वसीम छाए हुए थे लेकिन 19वें ओवर में हसन अली ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा गया।

Advertisement

कराची की पारी का 19वां ओवर टॉम करन डाल रहे थे और इस ओवर की पहली गेंद पर इरफान खान स्ट्राइक पर थे और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर हवाई शॉट खेल दिया। गेंद काफी देर हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि ये गेंद छक्के के पार जाकर ही दम लेगी लेकिन हसन अली ने बाउंड्री पर उड़कर गेंद को पकड़ लिया और खुद बाउंड्री के अंदर जाने से पहले गेंद को बाहर की ओर फेंक दिया।

उस समय रासी वैन डेर डुसेन बाउंड्री भी पास ही खड़े थे और उन्होंने कैच पकड़ लिया। हसन की ये फील्डिंग देखकर हर कोई दंग रह गया। अंपायर ने इस कैच के फैसले को थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया और इसके बाद पाया गया कि हसन अली ने ना सिर्फ छक्का बचाया बल्कि इरफान खान को आउट भी कर दिया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस हसन की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार