20 जुलाई,(CRICKETNMORE)। फखर जमान के दोहरे शतक औऱ शादाब खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्ता ने चौथे वनडे में जिम्बाब्वे को 244 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। यह रनों के हिसाब से पाकिस्तान की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

पाकिस्तान द्वारा जीत के लिए दिए गए 400 रन के टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 42.4 ओवरों में सिर्फ 155 रनों पर ही ढेर हो गई ।

 
Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए डोनाल्ड तिरिपानो ने सबसे ज्यादा 44 रन औप एल्टन चिगुम्बुरा ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खाम कमा नहीं कर सका। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 4, उस्मान खान और फहीम अशरफ ने 2-2, वहीं जुनैद खान और शोएब मलिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने फखर जमान के दोहरे शतक की बदौलत  निर्धारित 50 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। 

पाकिस्तान की टीम को फखर जमान और इमाम उल हक की जोड़ी ने मिलकर बेहतरीन शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 304 रन जोड़े। जो कि पहले विकेट के लिए सबसे बडा साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Advertisement

फखर ने 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनके अलावा इमाम उलल हक ने 122 गेंदों में 113 रन की पारी खेली। वहीं आसिफ अली ने 22 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 50 रन बनाए।

जिम्बाव्बे के लिए एकमात्र विकेट वेलिंग्टन मासाकाद्जा ने हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार