PTV vs SNGPL: पाकिस्तान में खेले गए एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में 232 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पाकिस्तान टीवी (PTV) ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड किया है। उन्होंने सुई नॉर्दर्न (SNGPL) के खिलाफ 40 रन के टारगेट को डिफेंड किया और प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी मैच 2 रन से जीत ली। 

Advertisement

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में इससे कम स्कोर कभी डिफेंड नहीं हुआ है। इससे पहले साल यह रिकॉर्ड 1794 में बना था जब ओल्डफील्ड ने लॉर्ड्स ओल्ड ग्राउंड पर एमसीसी के खिलाफ 41 रन का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था और छह रन से जीत हासिल की थी।

Advertisement

करांची में खेले गए इस मैच में पीटीवी द्वारा मिले 40 रन के जवाब में सुई नॉर्दर्न 37 रन पर ऑलआउट हो गई। इस साल की कायद-ए-आज़म ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 9 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं तेज गेंदबाज अमाद बट ने 4 विकेट अपने खाते में डाले। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की पहली दो पारियां सामान्य रहीं। पहली पारी में पीटीवी की टीम 166 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में सुई नॉर्दर्न ने 238 रन बनाकर पहली पारी में 72 रन की बढ़त हासिल की। कराची की पिचों के तेजी से खराब होने के बीच पीटीवी का दूसरी पारी में 111 रन पर सिमट गई और सुई नॉर्दर्न को 40 रन का लक्ष्य मिला। लग रहा था कि सुई नॉर्दर्न आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन चमत्कारी बचाव ने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार