बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका), 1 फरवरी| पाकिस्तान ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान को छह विकेट हरा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में अब उसका सामना 4 फरवरी को मौजूदा विजेता और चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा।

Advertisement

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों पर ही ढेर हो गई। इस आसान से लक्ष्य को पाकिस्तान ने 41.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुराइरा ने 76 गेंदों पर 64 रन बनाए और हैदल अली (28) के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। 61 के कुल स्कोर पर हैदर आउट हो गए। कप्तान रोहेल नजीर ने 22 रनों का योगदान दिया। उनका विकेट 117 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

10 रन बाद पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट फहाद मुनीर (2) के रूप में खोया। 127 के कुल स्कोर पर ही मोहम्मद की पारी का अंत हुआ। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

कासिम अकरम ने 25 और मोहम्मद हैरिस ने 29 रन बना टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान फरहान जाखिल ने उसके लिए सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और इब्राहिम जादरान (11) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े।

Advertisement

सधी हुई शुरुआत का अफगानिस्तान के बल्लेबाज फायदा नहीं उठा पाए और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

रहामनुल्लाह (29), आबिद मोहम्मदी (28), अब्दुल रहमान (30) ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर खान ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। फहाद के हिस्से दो विकेट आए। ताहिर हुसैन, अब्बास अफरीदी, आमिर अली, अकरम ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार