Pakistan vs Namibia: टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से शिकस्त दी है। नामीबिया ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा खेल दिखाया और अंत तक लड़े। नामीबिया के खिलाड़ियों के दिलों में तो देश के लिए खेलने का जज्बा साफ झलक रहा था लेकिन उसके फैंस भी इस मामले में पीछे नहीं रहे।

Advertisement

नामीबिया भले ही टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 से बाहर हो चुकी हो फैंस का दिल और सपना टूटा हो लेकिन फिर भी उनके हौसलों में जंग नहीं लगी है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला राष्ट्रगान के वक्त। नामीबिया का राष्ट्रगान गाते- गाते एक फैन भावुक होकर रो पड़ता है। उसके चेहरे के भाव साफ इस बात को दर्शा रहे थे कि उसके लिए क्रिकेट क्या है।

Advertisement

आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर किया है। वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। कप्‍तान बाबर आजम ने अपने जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 189 रन बनाए। 

190 रनों का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 45 रनों से जीत लिया। मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार