England vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान ने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 31 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1- 0 की बढ़त हासिल कर ली है। 233 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवरों में 201 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

बाबर-रिजवान का धमाल

पाकिस्तान को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी की। 

बाबर ने 49 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 85 रन, वहीं रिजवान ने 41 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। इसके अलावा फखर जान ने 26 रन औऱ मोहम्मद हफीज ने 26 रन का योगदान दिया। जिसके चलते पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जो पाकिस्तान का इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर है।
पाकिस्तान ने आखिरी के 10 ओवरों में 150 रन बटोरे। 

इंग्लैंड के लिए टॉम कुरने ने 2 विकेट, डेविड विली, साकिब महमूद और लुईस ग्रेगरी ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लिविंगस्टोन का तूफानी शतक गया बेकार

लियाम लिविंगस्टोन ( Liam Livingstone) के तूफानी शतक के दम पर इंग्लैंड ने करारा जवाब दिया, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। उनके बाद जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। 

लिविंगस्टोन ने 43 गेंदों में 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने 3-3 विकेट, इमाद वसीम, मोहम्मद हसनैन और हरीस रउफ ने 1-1 अपने खाते में डाला। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार