महिला एशिया कप टी-20, 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई जबकि श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई। अब फाइनल में उनका मुकाबला इंडिया से 28 जुलाई को होगा। पाकिस्तान की दिल तोड़ देने वाली हार के बाद उनकी कुछ खिलाड़ी रोते हुए भी देखीं गई।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सिदरा अमीन अपनी जूनियर नशरा संधू को सांत्वना देती नजर आ रही हैं। इन दोनों की आंखों में आंसू भी देखे जा सकते हैं। फैंस इन दोनों को इमोशनल होता देख इन्हें सोशल मीडिया पर सांत्वना देते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। जबकि गुल फिरोज़ा ने 24 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहारी ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। 

श्रीलंका की टीम को मैच जीतने के लिए 141 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान चमारी अटापट्टू ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि अनुष्का संजीवनी ने भी 22 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24* रन बनाये। अटापट्टू और संजीवनी ने 5वें विकेट के लिए 42(29) रन जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट सादिया इकबाल ने झटके। ओमैमा सोहेल और निदा डार ने एक-एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार