आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त अबू धाबी टी-10 लीग अपने चौथे संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस लीग का चौथा सीजन 28 जनवरी 2021 से अबू धाबी में खेला जाएगा। इस बार इस लीग की रौनक और बढ़ने वाली है क्योंकि आगामी सीजन में एक नई टीम डैब्यू करती हुई नजर आएगी और उस टीम का नाम पुणे डेविल्स होगा।

Advertisement

पुणे डेविल्स ने दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स को अपना हैड कोच नियुक्त किया है। इसके अलावा इस टीम में एक और बड़ा नाम मोहम्मद आमिर का है जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। आमिर पुणे की तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि आमिर ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पर कई आरोप लगाते हुए अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 मैच खेले थे और अगर तीनों फॉर्मैट की बात करें, तो उन्होंने कुल 259 विकेट चटकाए।

आमिर का अचानक संन्यास लेना क्रिकेट पंडितों की समझ में नहीं आ रहा है और अब वो अबू धाबी टी-10 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। 

 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार