3 अगस्त। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने कहा कि वह 20 अगस्त को दुबई में भारत की शमिया आरजू से शादी करेंगे। शमिया एमिरेट्स एयरलाइन्स में एक फ्लाइट इंजीनियर हैं और उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। 

Advertisement

हसन ने अपने घर गुजरनवाला (पाकिस्तान) में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे परिवार इसे मामला को शांत रखना चाहते थे, लेकिन जब मीडिया में यह मामला सामने आया तो मैंने आधिकारिक घोषणा करने का निर्णय लिया ताकि मेरी शादी के बारे में किसी प्रकार की अफवाह न उड़े।"

Advertisement

हसन ने कहा, "मैं शादी के लिए काले और लाल रंग की शेरवानी पहनूंगा जबकि वह भारतीय परिधान पहनेंगी।"उन्होंने कहा कि शामिया से उनकी मुलाकात एक साल पहले दुबई में हुई थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार