आईपीएल 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद जश्न सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में UAE में रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी RCB की खिताबी जीत का जश्न मनाते नजर आए। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन इस जीत की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों तक भी पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें UAE में मौजूद कुछ पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस RCB की जीत का जमकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई, वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। कुछ लोग RCB की जर्सी पहने हुए थे, जबकि कई फैंस पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी में भी नजर आए। सभी ने मिलकर RCB की दूसरी आईपीएल ट्रॉफी का जश्न मनाया और विराट कोहली के लिए जोरदार नारे लगाए।

VIDEO:

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुनिया की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजियों में से एक मानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह विराट कोहली हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली हुई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और कई अन्य देशों में भी विराट के करोड़ों प्रशंसक मौजूद हैं।

मैच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर बड़े मुकाबले के खिलाड़ी होने का परिचय दिया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और RCB को 12 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली और अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव भी किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार