पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रजाक का कहना है कि टीम के कप्तान बाबर आजम की तुलना भारतीय कप्तान विराट कोहली से करने के बजाए पाकिस्तान के खिलाड़ियों से करनी चाहिए।

Advertisement

रजाक ने कहा, "पाकिस्तान के पास भी काफी प्रतिभा है और अगर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए।"

Advertisement

रजाक ने क्रिकेट पाकिस्तान को साक्षात्कार में कहा, "पहली बात तो हमें बाबर की तुलना कोहली से नहीं करनी चाहिए। आप पाकिस्तानी खिलाड़ी की तुलना भारतीय खिलाड़ियों से नहीं कर सकते, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ी ज्यादा प्रतिभाशाली हैं। अगर आप हमारा इतिहास देखें तो हमारी टीम में कई ग्रेट खिलाड़ी हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "कोहली और बाबर एक दम अलग खिलाड़ी हैं। अगर हम उनकी तुलना करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराएं और तब फैसला करें कि कौन बेहतर खिलाड़ी है।"


रजाक ने कहा, "कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी बेहतर है। मैं उनके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन मेरा कहना है कि अगर भारतीय हमारे खिलाड़ियों से अपनी तुलना नहीं करते तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार