Leicestershire vs Worcestershire: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज अजहर अली (Azhar Ali Double Century) ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 के मुकाबले में वॉरसेस्टरशर के लिए खेलते हुए लीसेस्टरशायर के खिलाफ जारी मुकाबले में शानदार दोहरा शतक जड़ा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजहर ने 329 गेंदों में नाबाद 202 रन बना लिए हैं।  इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 1 छक्का जड़ा।

Advertisement

लीसेस्टरशायर की टीम पहली पारी में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में दूसरे दिन तक वॉरसेस्टरशर ने 3 विकेट के नुकसान पर 456 रन बना लिए थे। 

Advertisement

जैक हेन्स (Jack Haynes) के साथ मिलकर अजहर अली ने तीसरे विकेट के लिए 78 ओवरों में 281 रन की साझेदारी की। यह लीसेस्टरशायर के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 1934 में लीसेस्टरशायर  के खिलाफ सिरिल वाल्टर्स और हेरोल्ड गिबन्स ने 278 रनों की पार्टनरशिप की थी। अब 88 साल पहले बना यह रिकॉर्ड टूट गया है। 

बता दें कि मौजूदा काउंटी सीजन में अजहर की शुरूआत अच्छी नहीं थी और वह 6 पारियों में कुल 34 रन ही बना पाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने फॉर्म में वापसी की और 4 पारियों में अब तक 442 रन बनाए चुके हैं। अजहर ने क्रमश: 92, 88, 60 & 202 * रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार