23 दिसंबर। कटक वनडे मैच भारत की टीम 4 विकेट से जीतने में सफल रही। जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरजी 2-1 से अपने नाम करने में भी सफल रही। तीसरे वनडे में विराट कोहली ने शानदार 89 रनों की पारी खेली।

Advertisement

कोहली को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए तो वहीं 63 रन रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। 

Advertisement

इसके साथ - साथ शार्दुल ठाकुर ने 6 गेंद पर नाबाद 17 रनों की पारी खेली जिसने मैच का पासा पलटा। खासकर 48वें ओवर में जिस तरह से शार्दुल ठाकुर ने शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में एक चौका और एक छक्का जमाया उसने भारत के लिए जीत की राह खोल दी।

जब शार्दुल ठाकुर शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में चौका और छक्का जमा रहे थे उस समय पवेलियन में कोहली काफी जोश में नजर आए थे। वहीं कोहली के साथ ऋषभ पंत भी बैठे हुुए थे। ऋषभ पंत पवेलियन में टॉवेल पहनकर मैच का मजा लेते हुए नजर आए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार