2 फरवरी। भारत ने रविवार को बे ओवल मैदान पर जारी पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 163 रन बनाए। इसमें लोकेश राहुल के 45, कप्तान रोहित शर्मा के 60 (रिटायर्ड हर्ट) और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं। मनीष पांडे चार गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद रहे।

Advertisement

इस पारी के साथ रोहित टी-20 मैचों में सबसे अधिक 25 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर पूरा किया। वह विराट कोहली (24) से आगे निकल गए हैं। कोहली ने 24 बार अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम हालांकि एक भी शतक नहीं है।

न्यूजीलैंड की ओर से स्कॉट कुगेलेजिन ने दो और हामिश बेनेट ने एक विकेट लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत 4-0 से आगे चल रहा है।

मैच के दौरान एक दिल जीतने वाला नजारा भी देखने को मिला। हुआ ये कि विराट कोहली, केन विलियमसन और ऋषभ पंत एक साथ बैठकर मैच का मजा लेते हुए दिखाई दिए। तीनों की एक साथ बैठकर मैच देखने वाली फोटो काफी वायरल हो रही है।  बीसीसीआई ने भी इस मोमेंट को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का नाम दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार