Parthiv Patel Picks IPL 2023 Best Playing XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। क्रिकेट फैंस पार्थिव पटेल के द्वारा चुनी गई टीम देखकर थोड़े हैरान हो सकते हैं, क्योंकि इस टीम में उन्होंने अपने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या को नहीं चुना है। पार्टिव ने बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का चुनाव किया है।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए अपनी बेस्ट टीम का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मैंने ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को चुना है और नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव को रखा है। मैंने हेनरिक क्लासेन और अक्षर पटेल को भी टीम में रखा है, क्योंकि यह दोनों ही खिलाड़ी ऐसी टीम में खेल रहे थे जिसमें दूसरे खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया। इन खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी ली, इसलिए मैंने क्लासेन और अक्षर को रखा है।'

Advertisement

बता दें कि पार्थिव पटेल ने अपनी टीम में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों को शामिल नहीं किया है। पार्थिव ने अपने पांच सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स के नाम भी बताएं हालांकि इसके बावजूद यह स्टार खिलाड़ी पार्थिव की टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। कप्तान के तौर पर भी पार्थिव की पसंद महेंद्र सिंह धोनी या हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव रहे हैं।

पार्टिव पटेल की IPL 2023 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम

Advertisement

टॉप ऑर्डर- शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
मिडिल ऑर्डर - हेनरिक क्लासेन, रिंकू सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल
लोअर ऑर्डर - राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मथीशा पथिराना

पार्थिव पटेल के सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स - यश ठाकुर, पीयूष चावला, ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार