बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन (Parvez Hossain Emon) ने शनिवार (17 मई) को संयुक्त अरबम अमीरात (यूएई) के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया।  हुसैन इमोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 5 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर

Advertisement

हुसैन इमोन बांग्लादेश के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में तमीम इकबाल ने ओमान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में शतक जड़ा था। 

सबसे तेज शतक

हुसैन इमोन ने बांग्लादेश के लिए सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, उन्होने 53 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज तमीम इकबाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया था। 

ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी

Advertisement

हुसैन इमोन पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल में सात या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। वहीं बांग्लादेशी टीम की तरफ से उपरी क्रम (नंबर एक से नंबर चार के बीच) में बल्लेबाजी करते हुए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बैटर बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेशी टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।  जिसका पीछा करते हुए यूएई की पूरी टीम 20 ओवरों में 164 रन तक ही पहुंच पाई और बांग्लादेश ने 27 रन से जीत हासिल की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार