Pasindu Sooriybandara Named Dinesh Chandimal As Concussion Replacement: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के चौथे दिन मंगलवार, 18 अगस्त को श्रीलंका के एक 26 वर्षीय अनकैप्टड खिलाड़ी पसिंदु सूरियाबंडारा (Pasindu Sooriybandara) को अचानक अपना डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि उन्हें दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) के कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर प्लेइंग XI में जगह मिली है, जो कि चोटिल होने के कारण गॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "दिनेश चांदीमल की जगह पसिंदु सूरियाबंडारा को ‘कनकशन रिप्लेसमेंट’ के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"
बता दें कि गॉल टेस्ट के चौथे दिन के पहले सेशन में दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका कंधा और सिर जमीन से जोर से टकराया था जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इसके बाद एहतियात के तौर पर उनका स्कैन कराया गया जिसकी रिपोर्ट में किसी भी तरह की अंदरूनी चोट के संकेत नहीं मिले।
हालांकि इसके बावजूद मैदान पर डॉक्टर और टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने चांदीमल का कनकशन असेसमेंट किया, जिसके बाद उन्हें मैच में आगे खेलने के लिए फिट नहीं पाया गया। यही वज़ह है अब पसिंदु सूरियाबंडारा को दिनेश चांदीमल के कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि मैच रेफरी ने भी इस रिप्लेसमेंट की मंजूरी दे दी है।
बात करें अगर 26 वर्षीय पसिंदु सूरियाबंडारा के रिकॉर्ड की तो वो श्रीलंका अंडर-19 टीम और श्रीलंका-ए टीम का हिस्सा रहे हैं। उनके पास 68 फर्स्ट क्लास मैचों का अनुभव है जिसकी 102 पारियों में उन्होंने 54.36 की औसत से 4893 रन बनाए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो गॉल टेस्ट में कुछ कमाल कर पाते हैं या नहीं।
मैच का हाल: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इसके बाद टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने मैदान पर आई और उन्होंने 48.5 ओवर खेलकर 193 रन जोड़े। तो ऐसे मेहमान टीम ने श्रीलंका के सामने जीत हासिल करने के लिए 371 रनों का लक्ष्य रखा है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।