रांची, 19 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच डेविड साकेर ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के चार विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस की जमकर तारीफ की है और कहा है कि कमिंस ने उनकी उम्मीदों को बढ़ा दिया है। चोट से उबरकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए कमिंस ने शनिवार को लोकेश राहुल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे तथा रविचंद्रन अश्विन के अहम विकेट लिए।

Advertisement

मैच के बाद साकेर ने कहा, "मैंने रात में सोचा था कि वह (कमिंस) अच्छी गेंदबाजी करेंगे लेकिन उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ विकेट लेने वाली गेंदें डालीं। उनका साथ देने के लिए चयनकर्ताओं का धन्यवाद।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारत में गेंद की रफ्तार बड़ी बात होती है, क्योंकि विकेट से इतनी तेजी नहीं मिलती है। लेकिन उन्होंने उम्मीद से अच्छी गेंदबाजी की। हम जानते हैं कि उनमें कितनी प्रतिभा है। उनको अच्छा प्रदर्शन करते देखना सुकून देने वाला है।"

साकेर ने कहा, "इस टेस्ट मैच में हमने उन पर किसी तरह का पाबंदी नहीं लगाई। यह हमारे लिए अहम मैच है। अगर वह उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो यह अच्छी बात है। यहां क्रिकेट खेलना मुश्किल है, क्योंकि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इसलिए कप्तान उन्हें रोकना नहीं चाहेंगे।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कल (रविवार) उन्हें ज्यादा गेंदबाजी करनी होगी। अगर हमें आखिरी दिन गेंजबाजी करनी पड़ी तो मुझे लगता है कि पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। उन्होंने अब तक अच्छा काम किया है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं के लिए यह थोड़ी परेशानी की बात होगी, लेकिन यह देखना अच्छी बात है। कमिंस ने आज अच्छा किया। जोस और मिशेल मार्श ने भी इस ग्रीष्मकाल में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद हमारे पास जेम्स पैटिंसन हैं। उन्होंने जिस तरह से शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में गेंदबाजी की है वह अच्छा है। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "विश्व क्रिकेट में मजबूत रहने के लिए आपको अच्छे गेंदबाजों के समूह की जरूर होती है। हमारे पास इस समय ऐसा समूह है लेकिन अभी उसे लेकर कुछ समस्या है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार