ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michale Clarke का कहना है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) सभी फॉर्मेट्स में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी संभालने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी के मामले ने ऐसे वक्त तूल पकड़ा है जब हाल ही में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह एक बार टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।)

Advertisement

क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट से कहा, "अगर कमिंस यह नहीं कर रहे कि मैं अगला कप्तान बनने के लिए तैयार हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छे लीडर नहीं हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं इस बात पर स्पष्ट हूं कि मैं कमिस के बारे में क्या सोचता हूं। वह काफी फिट हैं और तीनों फॉर्मेट्स में खेल सकते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षो में ऐसा किया है। न्यू साउथ वेल्स के लिए मैंने उन्हें कप्तानी करते देखा है जो काफी अच्छी थी।"

टिम पेन फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम और आरोन फिंच सीमित ओवरों के कप्तान हैं। इनसे पहले स्मिथ टीम के कप्तान थे लेकिन 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था।

क्लार्क ने कहा कि कमिंस 27 वर्ष के हैं और युवा हैं। कमिंस के साथ टीम में स्मिथ सहित कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो उनकी मदद कर सकते हैं।

क्लार्क ने कहा, "वह युवा हैं और लीडर के रूप में उनके पास अनुभव नहीं है लेकिन टीम के उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी हैं। मेरे हिसाब से कमिंस तीनों फॉर्मेट्स में कप्तानी करने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं।"

Advertisement

क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 47 टेस्ट, 74 वनडे और 18 टी20 में कप्तानी है। वह 2015 विश्व कप विजयी टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने कहा कि स्मिथ टीम के दोबारा कप्तान बनें या नहीं, लेकिन वह एक करिश्माई बल्लेबाज हैं जो हमेशा ड्रेसिंग रूम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, "लीडर बनने के लिए आपको कप्तान या उपकप्तान बनने की जरूरत नहीं है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम को आगे ले जाने के लिए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वह कप्तान बने या नहीं उनकी लीडरशीप काफी मायने रखती है।"

क्लार्क ने कहा, "अगर कमिंस कप्तान बनते हैं तो उन्हें स्मिथ के समर्थन की जरूरत होगी। मेरे ख्याल से ऑस्ट्रेलिया के पास विकल्प हैं। उन्हें बस भरोसा रखकर सही व्यक्ति का चयन करना है।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार