एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का 21 नवंबर से पर्थ में होने वाले एशेज सीरीज के पहले मैच से बाहर होना तय है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पूरे एशेज सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। 

Advertisement

कमिंस पीठ की चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और ताजा स्कैन से खुलासा हुआ है कि चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। 

Advertisement

स्कैन में कुछ सुधार दिखा है, लेकिन कमिंस अभी गेंदबाजी नहीं कर सकते। जबकि पहले टेस्ट मैच को लगभग छह सप्ताह का समय बचा है। 

ऑस्ट्रेलिया मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार अपडेट बताता है कि कप्तान की वापसी की समयसीमा अब दिसंबर तक खिंच सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनके लिए सीरीज़ में अहम भूमिका निभाने का समय कम रह जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर कमिंस शुरूआती मुकाबलों से बाहर होते हैं तो स्टीव स्मिथ उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। उन्होंने इस साल की शुरूआत में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभाली थी। इसके अलावा गेंदबाजी डिपार्टमेंट में स्कॉट बोलैंड को सीरीज में ज्यादा मौके मिल सकते हैं। 

बोलैंड के अलावा मिचेल स्टार्क औऱ जोश हेजलवुड टीम के दो अन्य दिग्गज तेज गेंदबाज हैं। 

Advertisement

दुनिया के नंबर 3 तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार जुलाई में खेले थे, जब ऑस्ट्रेलिया टीम ने वेस्टइंडीज को उसके ही घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। 

इंग्लैंड ने 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है, लेकिन यह खबर इंगिलश टीम के लिए बड़ी राहत होगी कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे मज़बूत कप्तान और तेज़ गेंदबाज़ी के अगुआ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एशेज सीरीज का शेड्यूल

Advertisement

पहला टेस्ट, ऑप्टस स्टेडियम (पर्थ): 21-25 नवंबर

दूसरा टेस्ट, गाबा (ब्रिसबेन): 4-8 दिसंबर

तीसरा टेस्ट, एडीलेड ओवल (एडिलेड): 17-21 दिसंबर

Advertisement

चौथा टेस्ट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (मेलबर्न): 26-30 दिसंबर

पांचवां टेस्ट, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (सिडनी): 4-8 जनवरी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार