एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका (IND vs SL Semi-Final) के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं श्रीलंका के उन तीन खिलाड़ियों ने नाम जो कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Advertisement

पथुम निसांका (Pathum Nissanka): श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वो अपने देश के लिए सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 97 T20I में 2 सेंचुरी और 19 हाफ सेंचुरी लगाकर 2784 रन बनाए हैं।

याद दिला दें कि भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला दुबई के मैदान पर हुआ था जिसमें पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 7 चौके 6 छक्के लगाकर शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पथुम निसांका टीम इंडिया के लिए एक खतरा हैं।

नुवान तुषारा (Nuwan Thushara): हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ नुवान तुषारा है। 32 वर्षीय तुषारा महान लसिथ मलिंगा के बॉलिंग एक्शन से गेंदबाज़ी करते हैं। वो गज़ब की यॉर्कर डालने में माहिर हैं और अब तक श्रीलंका के लिए 31 टी20 इंटरनेशनल में 36 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 153 टी20 में 193 विकेट चटकाए हैं।

सहन अराचिगे (Sahan Arachchige): श्रीलंका कप्तानी सहन अराचिगे हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी हैं। वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करते हैं। जापान में धीमी पिच देखने को मिले हैं, ऐसे में वो अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाज़ी के दम पर टीम इंडिया से मुश्किल सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने 108 टी20 में 1539 रन और 62 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की टीम: अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहन अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशन हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, थरिंदु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवेरा, गरुका संकेथ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार