श्रीलंका के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इतिहास रच दिया। वो श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या द्वारा श्रीलंका के लिए वनडे में बनाया गया हाईएस्ट रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं वो लिस्ट-ए दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने है। उनके दोहरे शतक की मदद से श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 381 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। 

Advertisement

श्रीलंका की तरफ से वनडे में हाईएस्ट पारी खेलने वाले बल्लेबाज 

Advertisement

210*- पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान 

189 - सनथ जयसूर्या बनाम भारत, 2000

174* - उपुल थरंगा बनाम भारत, 2013

169 - कुमार संगकारा बनाम साउथ अफ्रीका, 2013

Advertisement

161* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम बांग्लादेश, 2015

160* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम भारत, 2012

160 - तिलकरत्ने दिलशान बनाम भारत, 2009

Advertisement

निसांका वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गप्टिल, फखर ज़मान, क्रिस गेल, शुभमन गिल, ईशान किशन और ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़ा है। रोहित ने तीन दोहरे शतक बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। 

निसांका का ये दोहरा शतक 136 गेंदों में आया। इसी के साथ वो वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 138 गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले क्रिस गेल और 140 गेंदों में दोहरा शतक बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। ईशान किशन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है। किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंदों में 200 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 128 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। 

निसांका ने 139 गेंद का सामना करते हुए 20 चौके और 8 छक्कों की मदद से 210*  रन की बेहतरीन पारी खेली। वो श्रीलंका के पहले बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक जड़ दिया है। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो ने 88 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अविष्का और निसंका ने पहले विकेट के लिए 182 (160) रन जोड़ते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। अफगानिस्तान की तरफ से फरीद अहमद मलिक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। एक विकेट मोहम्मद नबी लेने में सफल रहे। 

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार