Paul Collingwood All Time XI: इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पॉल कॉलिंगवुड (Paul Collingwood) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। पॉल कॉलिंगवुड जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से इंग्लैंड टीम को कई मुकाबले जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। पॉल कॉलिंगवुड की प्लेइंग इलेवन में 4 कंगारू खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

पॉल कॉलिंगवुड  ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी ठीक-ठाक भरोसा जताया है। पॉल कॉलिंगवुड ने अपनी टीम में 2 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पॉल कॉलिंगवुड की ऑल टाइम इलेवन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग बतौर सलामी बल्लेबाज पॉल कॉलिंगवुड की टीम में नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

पॉल कॉलिंगवुड ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम का कप्तान एडम गिलक्रिस्ट को बनाया है। पॉल कॉलिंगवुड की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में इंग्लैंड के केवल एक खिलाड़ी बेन स्टोक्स को शामिल किया है। पॉल कॉलिंगवुड की टीम में 2 तेज गेंदबाज, 2 ऑलराउंडर और 1 स्पिनर है।

कुछ इस तरह से नजर आती है पॉल कॉलिंगवुड की ऑल टाइम इलेवन टीम: वीरेन्द्र सहवाग, मैथ्यू हेडन, जैक कैलिस, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, एबी डी विलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट, बेन स्टोक्स, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार