IPL 2025 का आगाज शनिवार, 22 मार्च से होने वाला है जिसके लिए अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसी बीच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार फिनिशर शशांक सिंह (Shashank Singh) ने एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनने से लेकर शशांक ने अपने ड्रीम कैप्टन का नाम भी बताया।

Advertisement

शशांक ने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को अपना ड्रीम कैप्टन बताया और लाइफ में एक बार उनके अंडर खेलने की इच्छा जताई। शशांक ने रोहित की चीजों को सहज रखने की आदत और खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उनकी हंसी-मजाक की तारीफ की और उन्हें मौजूदा समय का बेस्ट कप्तान भी बताया।

Advertisement

शशांक ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर कहा, "हर कोई कहता है कि वो (रोहित) अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हैं। उन्हें भरपूर मौके देते है। वो बहुत ही चतुर कप्तान है। उसके वन-लाइनर (मैदान पर) भी काफी मजेदार होते हैं। अगर आप मुझसे पूछें कि मैं किस कप्तान के नेतृत्व में खेलना चाहूंगा, तो वो रोहित शर्मा होंगे। वो बॉम्बे से हैं। मैंने एक बार उनके साथ बल्लेबाजी भी की है। उस समय वो कप्तान नहीं थे। मैं उनके नेतृत्व में खेलना चाहता हूं, यही मेरी इच्छा है।"

शशांक को आईपीएल 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गलती से 20 लाख के आधार मूल्य पर साइन किया था। शशांक आईपीएल 2024 में टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 14 मैचों में 44.25 की औसत और 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए। नतीजतन, शशांक 2025 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए केवल दो खिलाड़ियों में से एक थे। पंजाब ने उन्हें 5.50 करोड़ में रिटेन किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस सीजन कैसा प्रदर्शन करते हैं?

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार