आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में मयंक अग्रवाल सिर्फ दूसरी ही बॉल पर आउट हो गए। चेन्नई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया। ऐसे में पंजाब को उम्मीद थी कि कप्तान मयंक दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद तीसरे मुकाबले में अच्छी शुरुआत देंगे। मगर फैंस को एक बार फिर से निराशा ही हाथ लगी।

Advertisement

मयंक युवा मुकेश चौधरी की पहली बॉल पर चौका लगाने में सफल रहे और ऐसा लगा कि आज अग्रवाल का दिन हो सकता है लेकिन चौधरी की अगली ही बॉल पर मयंक उथप्पा को कैच थमा बैठे और निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने। मयंक का खऱाब फॉर्म पंजाब के लिए भी चिंता का सबब बनता जा रहा है।

Advertisement

मयंक टीम को लगातार खराब शुरुआत दे रहे हैं जिसके चलते उनकी टीम की बल्लेबाज़ी पर दबाव बन जाता है। अगर आने वाले मुकाबलों में भी मयंक का यही प्रदर्शन जारी रहा तो पंजाब के मैनेजमेंट को गंभीरता से उनको लेकर सोचना पड़ सकता है क्योंकि अगर कप्तान ही टीम पर बोझ बन जाएगा तो वो टीम अच्छा प्रदर्शन क्या ही करेगी।

फिलहाल अगर अंक तालिका की बात करें तो पंजाब की टीम 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ सातवें स्थान पर है ऐसे में चेन्नई के खिलाफ अगर जीत मिली तो पंजाब जीत की पटरी पर लौट आएगा और चेन्नई की हार की हैट्रिक पूरी हो जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब की टीम अनुभवी सीएसके को पछाड़ पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार