Shreyas Iyer Fined For Slow Over Rate: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का मोटी जुर्माना ठोक दिया है। उन्हें ये सज़ा बीते मंगलवार, 31 मार्च को मुल्लांपुर में हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ पंजाब किंग्स टीम द्वारा स्लो-ओवर रेट से गेंदबाज़ी के कारण मिली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद IPL ने एक आधिकारिक बयान साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाटा आईपीएल 2026 के मैच नंबर 4 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।" 

Advertisement

उन्होंने अपने बयान में आगे लिखा, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

गौरतलब है कि वैसे तो एक तरफ पंजाब किंग्स ने साल 2026 के आईपीएल सीजन की जीत के साथ शुरुआत की है, लेकिन दूसरी तरफ कैप्टन श्रेयस अय्यर के लिए टीम का ओपनिंग मैच कुछ खास नहीं रहा। वो मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के सामने 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए और इसी बीच उन्हें चोट भी लगी। इसके बाद अब उन पर BCCI ने भारी भरकम जुर्माना भी ठोक दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेहमान टीम गुजरात टाइंटस अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सके। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से मुकाबला जीता। इसी के साथ उन्होंने जीत के साथ सीजन की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार