IPL 2025 PBKS Vs DC Highlights: IPL 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बावजूद पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 207 रन के मुश्किल लक्ष्य को 6 विकेट बाकी रहते 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार से पंजाब की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Advertisement

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (34 गेंद, 53 रन) और स्टोइनिस (16 गेंद, नाबाद 44 रन) की तूफानी पारियों ने स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया जोश इंग्लिश ने भी 12 गेंदों में 32 रन ठोककर रनगति को बढ़ाया, जबकि प्रभसिमरन (28) और नेहाल वढेरा (16) ने पारी की नींव रखी।

Advertisement

दिल्ली की फील्डिंग बेहद ढीली रही। टीम ने श्रेयस और स्टोइनिस जैसे अहम खिलाड़ियों के कैच छोड़ दिए, जिसका फायदा पंजाब को साफ तौर पर मिला। बॉलिंग में मुस्तफिजुर रहमान सबसे कामयाब रहे  4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट। कुलदीप यादव और विप्रज निगम को 2-2 विकेट मिले।

207 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर्स केएल राहुल (35 रन, 21 गेंद) और फाफ डु प्लेसिस (23 रन, 15 गेंद) ने पावरप्ले में ही टीम को 61 रन तक पहुंचा दिया।

हालांकि बीच में थोड़ी लड़खड़ाहट आई राहुल, डुप्लेसिस और अटल के आउट होने से टीम दबाव में आई। लेकिन करुण नायर (44 रन) और समीर रिजवी ने मैच का रुख पलट दिया। रिजवी ने सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने 22 गेंदों में अपनी पहली IPL फिफ्टी भी पूरी की। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर समीर रिजवी ने स्टोइनिस को छक्का मारकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई।

हरप्रीत बराड़ ने पंजाब के लिए 2 विकेट लिए, जबकि यानसेन और प्रवीण दुबे को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

इस जीत के साथ दिल्ली ने अपना सीजन 15 अंकों के साथ 5वें नंबर पर खत्म किया। अब पंजाब किंग्स को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए 26 मई को मुंबई के खिलाफ अंतिम लीग मैच में जीतना होगा, और साथ ही दुआ करनी होगी कि बैंगलोर की टीम अपना आखिरी मुकाबला हार जाए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार