इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार, 19 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच पर बारिश का साया मंडराएगा या नहीं।

Advertisement

मौसम विभाग की मानें तो मैच के दिन न्यू चंडीगढ़ में काफी गर्मी रहने का अनुमान है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 38°C तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 32°C रह सकता है। मैच के दौरान बारिश का कोई अनुमान नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को बारिश की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे PBKS ने 236 रन डिफेंड करके LSG से 37 रनों से जीता। इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 91 रन ठोके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैदान की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 ओवर में 220 रन चेज करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार