PBKS vs RR, IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पंजाब को 2 रनों से हरा दिया। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि ये मुकाबला राजस्थान ने जीता नहीं बल्कि पंजाब की टीम ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर गंवाया है। अंतिम ओवर में पंजाब को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट बचे हुए थे।

Advertisement

निकोलस पूरन स्ट्राइक पर थे और उनका साथ दे रहे थे साउथअफ्रीका के मार्करम। पंजाब की जीत तय थी लेकिन युवा कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी की और 1 रन दिया, साथ ही निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा का विकेट भी चटकाया। राजस्थान को मिली इस जीत के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

राजस्थान का पूरा खेमा जीत से झूम उठा वहीं केएल राहुल को यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। वहीं कुमार संगकारा चुपचाप आए और अपने कप्ताम संजू सैमसन को गले लगा लिया। कुमार संगकारा ने संजू सैमसन के कानों में कुछ बात भी कही थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2021 का 32वें मैच में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए वहीं राजस्थान के लिए यशस्वी जयशवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार