आईपीएल 2022 का 28वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपने पिछले मैच जीतने के बाद अब एक-दूसरे से भिड़ती नज़र आएगी।

Advertisement

PBKS vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, 17 अप्रैल, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 3: 30 बजे
जगह – डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

PBKS vs SRH Match Preview

इस सीज़न के शुरुआत से ही पंजाब किंग्स का बैटिंग लाइनअप आक्रमक नज़र आया है। फैंस को उम्मीद होगी कि मयंक और शिखर की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत दें। वहीं पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, ये इंग्लिश बल्लेबाज़ इस साल काफी बेहतरीन फॉर्म में दिखा है। जितेश शर्मा पर भी सभी की निगाहे रहेंगी।

पंजाब किंग्स की बॉलिंग लाइनअप का नेतृत्व कबिसो रबाडा और राहुल चाहर करेंगे। दोनों ही गेंदबाज़ों ने अब तक विपक्षी टीम पर खासा दबाव बनाया है, वहीं युवा गेंदबाज़ अर्शदीप ने डेथ ओवर्स के कमाल का प्रदर्शन किया है।

Advertisement

टूर्नामेंट की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी नहीं रही थी, लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। राहुल त्रिपाठी ने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए रन बनाए हैं। वहीं एडेन मार्कराम ने मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज़ी की है। निकोलस पूरन गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

बल्लेबाज़ों के साथ-साथ सनराइजर्स के गेंदबाज़ों ने भी लय प्राप्त कर ली है। सभी गेंदबाज़ों ने टीम के लिए विकेट चटकाने का काम किया है। वहीं टी नटराजन टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ बनकर उभरे हैं।

PBKS vs SRH: कौन होगा, किस पर भारी?

Advertisement

हैदराबाद और पंजाब दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ज्यादा बेहतर नज़र आई है। यहीं कारण है इस मैच में PBKS की टीम फेवरेट मानी जा रही है।

PBKS vs SRH Head-to-Head

कुल - 18 
सनराइजर्स हैदराबाद - 12
पंजाब किंग्स - 6 

Advertisement

PBKS vs SRH Team News

सनराइजर्स हैदराबाद - टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं रहेंगे।

PBKS vs SRH संभावित प्लेइंग XI 

Advertisement

पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

PBKS vs SRH Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर- निकोलस पूरन, जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज - एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिखर धवन
ऑलराउंडर - लियाम लिविंगस्टोन
गेंदबाज- टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार