पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 11 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रविवार को अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

Advertisement

मेजबान पाकिस्तान इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट सात विकेट से जीता था जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट चार फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा।

Advertisement

तीन मैचों की टी-20 सीरीज लाहौर के गददाफी स्टेडियम में 11, 13 और 14 फरवरी को खेली जाएगी।

पाकिस्तान टीम : बाबर आजम (कप्तान), आमेर यामीन, अमद बट, आसिफ अली, दानिश अजीज, फहीम अशरफ, हैदर अली, हैरिस रऊफ, हसन अली, हुसैन तलत, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद निवाज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, सरफाराज अहमद , शाहीन अफरीदी, उस्मान कादिर, जफर गोहर, जाहिद महमूद।

दक्षिण अफ्रीका टीम : हेनरिक क्लासेन (कप्तान), एंद्रे बर्गर, ओकुहेल सेले, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक, जॉर्ज लिंडे, जानेमन मलान, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, रेयान रिकाल्टन, तबरेज शम्सी, लुथो सिम्पाला, जॉन जॉन स्मट्स, पाइट वैन बिलजोन, ग्लेंटन स्टुअरमैन, जैक्स स्नीमन।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार