पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टिकट कीमतों का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश 21 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। इस सीरीज के लिए रविवार, 11 अगस्त को बांग्लादेश ने अपनी टीम की घोषणा की और इस बात की पुष्टि कर दी कि वो देश में राजनीतिक अशांति के बावजूद इस सीरीज में खेलेंगे।

Advertisement

इस सीरीज का इंतज़ार पाकिस्तानी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टिकट कीमतें जारी करके उनका इंतज़ार और बढ़ा दिया है। पीसीबी ने टिकट के दाम इतने सस्ते रखे हैं कि कोई भी पाकिस्तानी फैन ये मैच स्टेडियम में आसानी से आकर देख सकता है। शुरुआती टिकट कीमत (50 पीकेआर) 15 रु (INR) है। इस सीरीज के लिए टिकट 13 अगस्त से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि भौतिक टिकट 16 अगस्त को सुबह 09:00 बजे से खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

सबसे कम कीमत की टिकट PKR 50 की है जबकि सबसे महंगा टिकट जो कि हॉस्पिटैलिटी बॉक्स है, उसकी कीमत PKR 2,50,000 है। रावलपिंडी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के प्रीमियम स्टैंड की कीमत PKR 200 रखी गई है, जिसमें सप्ताह के दिनों में PKR 500 और सप्ताहांत पर PKR 600 में VIP स्टैंड की टिकट उपलब्ध हैं।

कराची में फर्स्ट क्लास स्टैंड के टिकट की कीमत 100 पाकिस्तानी रुपये है, जबकि प्रीमियम टिकट की कीमत 200 पाकिस्तानी रुपये है। इस सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जबकि कराची का नेशनल स्टेडियम सीरीज के दूसरे और अंतिम मैच की मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि 12 अगस्त को बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान के लिए रवाना हुई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार